पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Stones At Home Police Did Not Come Even After Calling

घर पर पथराव, बुलाने पर भी नहीं आई पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | बसंत विहार कॉलोनी में एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को चोट लगी है। लक्ष्मी चंद ने बताया उसका बेटा देवेन वर्मा रात करीब 9:30 बजे अपनी गाड़ी को साफ कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी आ गए। उन्होंने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान वह आवाज सुनकर बाहर आया तो उसने उन्हें समझाया। इसी बीच गाली गलौज करने वालों ने अपने अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया। और उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने इस दौरान उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा और उसकी सोने की चेन तक छीन ली। उन्होंने सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। बाद में भी उन्हें धमकी देकर वहां से हमला करने वाले फरार हो गए। वह अपने बेटे को लेकर अस्पताल में पहुंचा और उसके इलाज हुआ। उनका कहना है कि हमलावरों से उसे और उसके परिवार को खतरा बना हुआ हैं। क्योंकि वह दोबारा से उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...