- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Storytellers Took A Bath With Ideas Of Gurbani Shabad Kirtan And Gurmat
कथावाचकों ने गुरबाणी, शबद-कीर्तन और गुरमत विचारों से किया निहाल
होला मोहल्ला समागम के अंतिम दिन बड़ी संख्या में देश विदेश से आई संगत डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में नतमस्तक हुई। गुरमत समागम में आई संगत को संत महापुरुषों, कीर्तनी जत्थों व कथावाचकों ने गुरबाणी शबद कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल किया। दीवान हाल में सजे समागम में संत बाबा राम सिंह नानकसर सिंघड़ा करनाल, गुरइकबाल सिंह गुरुद्वारा माता कोलां, अमनदीप सिंह गुरुद्वारा माता कोलां, संत परमप्रीत सिंह नथमलपुर, संत सुरेंद्र सिंह मीठा टिवाना, संत महेंद्र सिंह दिल्ली, संत जसकरण सिंह सहारनपुर, सतनाम सिंह पंजोखरा साहिब के अलावा रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल किया। जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए मस्कीन, अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती, महंत काहन सिंह, महंत प्रीतपाल सिंह, महंत महेंद्र सिंह दिल्ली, ज्ञानी रणजीत सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा बंगला साहिब, संत मोहन सिंह सहित अन्य संत महापुरुषों ने भी वचन बिलास किए। डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां के मुख्य प्रबंधक महंत कर्मजीत सिंह ने कहा के यह महान समागम समूह इलाके की संगतों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों व सिख जत्थेबंदियों के विशेष सहयोग से ही संपन्न होते हैं। अमृत संचार में 65 प्राणी खालसा पंथ में शामिल हुए। माैके पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तलवंत सिंह, यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा, महापौर मदन चौहान, भाजपा नेता राजेश सपरा भी माैजूद रहे।
यमुनानगर | जोड़ियो गुरद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए समागम के दौरान उपस्थित संगत।