- Hindi News
- National
- Rewari News Haryana News Strange Incident Calling The Police The Woman Gave Information About Snatching The Child The Woman Did Not Get It
अजीब वाकया; पुलिस को फोन कर महिला ने बच्चा छीनने की दी सूचना मौके पर पहुंचे तो महिला ही नहीं मिली
{सूचना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से बस स्टैंड पुलिस चौकी को इस मामले की सूचना दी गई
शहर के बस स्टैंड से सोमवार दोपहर को एक महिला से बच्चा छीनने सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जब बस स्टैंड पुलिस चौकी से महिला को फोन किया गया तो महिला ने फोन रिसीव नहीं किया।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उसकी गोद से लगभग 2 वर्षीय बच्चे को अज्ञात लोग छीन कर ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से बस स्टैंड पुलिस चौकी को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद बस चौकी से जब महिला को फ़ोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में बताया था कि दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उससे उसका बच्चा छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से बस स्टैंड पुलिस चौकी को अलर्ट किया गया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत बस स्टैंड पर मामले की जानकारी दी जानकारी मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत बस स्टैंड के बूथ पर पहुंचे और वहां पर महिला की तलाश की जब महिला नहीं मिली तो उनकी तरफ से महिला के फोन पर कॉल की गई लेकिन महिला ने कॉल रिसीव नहीं की कॉल रिसीव नहीं करने के कारण पुलिस कई घंटे तक परेशान रही। इसके बाद भी पूरे बस स्टैंड पर सर्चिंग का अभियान चलाया गया लेकिन इस तरह की कोई महिला नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।
{बस स्टैंड से कंट्रोल रूम में किया था फोन, बाद में पुलिस फोन करती रही महिला ने नहीं उठाया