- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Strictness Seen After Cases Of Continuous Paper Viral Only 6 Cases Of Copying Were Made
लगातार पेपर वायरल होने के मामलों के बाद दिखी सख्ती, नकल के 6 केस ही बने
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आज की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुुई। शुक्रवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर था। पुलिस के बाइक राइडर्स भी शहर स्थित परीक्षा केंद्रों के बाहर लगातार चक्कर काटते देखे गए। शुक्रवार को बच्चों ने पांच दर्जन केंद्रों पर परीक्षा दी।
इससे पहले गुरुवार को 10 वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बाहरी तत्वों ने जमकर परीक्षा केंद्रों पर नकल कराई। शहर के सेठ किरोड़ीमल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर तो आऊट साइडर्स दीवारों, खिड़कियों पर नकल कराने को मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ परीक्षा केंद्रों पर गत दिवस नकलचियों का अच्छा बोलबाला रहा था। जबकि शुक्रवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान नजारा बिल्कुल उल्ट था। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहर के सभी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से शांति का माहौल बना हुआ था। लग नहीं रहा था कि आज कोई परीक्षा है। अब शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ही गृह विज्ञान की परीक्षा है। शहर के परीक्षा केंद्रों पर जहां पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के साथ पंचायत भी खड़ी दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों की आवाजाही के चलते धारा 144 की पालना सही तरह से होती देखी गई।
पुलिस फोर्स बढ़ाने की मांग करेंगे : अजीत सिंह श्योराण
परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सुपरवाइजरों व संबंधित शिक्षक स्टाफ को नकल रहित परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी जमावड़ा को रोकने के लिए डीसी, एसपी से मिलकर पुलिस फोर्स बढ़ाने की मांग की जाएगी। वहीं विभाग की ओर से नकल रोकने को लेकर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।\\\'\\\' - अजीत सिंह श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
पंचायत के प्रयासों की सराहना
उधर बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने कैरू व तोशाम के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल के छह मामले दर्ज किए गए। सचिव ने बताया कि आज गांवों के परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस कर्मचारियों व पंचायतियों को छोड़कर कोई भी नहीं दिखाई दिया। जिन बच्चों के केस बनाए गए हैं वेे सब अलग अलग परीक्षा केेंद्रों से हैं। उन्होंने पंचायत के प्रयासाें की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा ही पंचायत करें ताे नकल पर आसानी से रोक लगाई जा सकती है।
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शारीरिक शिक्षा परीक्षा के दौरान पसरा सन्नाटा। इस दौरान कोई भी आउट साइडर्स दिखाई नहीं दिया।