पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Strong Winds Increase Cold Mercury Drops 6 Degrees After Drizzle

तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, बूंदाबांदी के बाद 6 डिग्री गिरा पारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों को फिर से सर्दी महसूस होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को आसमान में छाए बादलों के साथ रिमझिम बारिश भी हुई।

दोपहर बाद एक बारगी धूप निकली, लेकिन इसके बावजूद तेज हवाओं के दौर जारी है। तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन का तापमान 21 डिग्री और रात्रि का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि फरवरी में दिन का तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया था।

जिले के पांच गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था

कई दिन पहले तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था, जिले के 5 गांवों में तबाही मचा दी थी। जबकि जिला के विभिन्न गांवों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था। फसली नुकसान से प्रभावित 5560 किसानों के आवेदन कृषि उपनिदेशक कार्यालय में पहुंचे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा चौपटा क्षेत्र के गांवों जमाल, ढूकड़ा, हंजीरा, गुडियाखेड़ा के किसान शामिल हैं। हालांकि जिला में 3 लाख 70 हजार हेक्टेयर कृषि रकबा है, जिसमें करीब एक लाख 72 हजार किसान काश्त करते हैं। जिसमें 2 लाख 98 हजार हेक्टेयर में गेहूं व 54 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है। वहीं 4 हजार हेक्टेयर में चना और 5 हजार हेक्टेयर में जो की फसल है। जबकि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से जिला के 91 हजार 279 किसानों ने फसल बीमा करवा रखा है। जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों के मुआवजे बारे विभाग को 72 घंटों में जानकारी देनी होती है।

मौसम पूर्वानुमान : कृषि मौसम विज्ञान विभाग हकृवि हिसार में विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है। 15 मार्च से मौसम खुश्क, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर/उत्तरपश्चिमी हवायें चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट के आसार हैं।

सिरसा। अासमान में छाए बादलों का दृश्य।
खबरें और भी हैं...