- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Student Zarina Found Second Place In The Hurdles
बाधा दौड़ में छात्रा जरीना ने पाया प्रदेश में द्वितीय स्थान
खेल आज महज एक मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हम आज खेलों के माध्यम से रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त उद्गार जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मेहता ने गांव मम्मड़ खेड़ा की लड़कियों की खेल नर्सरी की खिलाडिय़ों द्वारा एथलेटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने पर उनके सम्मान समारोह में बोलते हुए कही।
उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, खेलों को हम शारीरिक व बौद्धिक रूप से उचित समझते हैं। वही खेलों से हमें रोजगार भी सरकार मुहैया करवाती है। उल्लेखनीय है कि करनाल में संपन्न हुई नौवीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 आयु वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में मम्मड़ खेड़ा की खेल नर्सरी की छात्रा जरीना ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया।
धर्मेंद्र मेहता ने छात्रा के प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने पर उनके कोच प्रकाश चंद्र सुथार को भी बधाई देते हुए कहा कि यह मुकाम सुथार की कड़ी मेहनत को जाता है। जिनकी बदौलत ही उक्त छात्रा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर खिलाड़ी जरीना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच बलदेव बैनिवाल, भूतपूर्व सरपंच रमेश बैनिवाल, प्राचार्य विजय सिंह, सुरेंद्र शास्त्री, विकास, कोच दलबीर सिंह, लुणा राम
उपस्थित थे।
छात्रा जरीना को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ सदस्य।