पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Students Can Apply For Free Studies From Csc For Just 20 Rupees

मात्र 20 रुपये में सीएससी से विद्यार्थी कर सकेंगे फ्री पढ़ाई के लिए आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नियम 134ए के तहत फ्री दाखिले हेतु आवेदन करने वाले ईडब्ल्यूएस और बीपीएल परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर है। क्योंकि उन्हें आवेदन के लिए निजी कैफे संचालकों का रूख नहीं करना पड़ेगा और न फॉर्म भरने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जी, हां इसके लिए शिक्षा विभाग ने सीएससी के साथ बातचीत कर कॉमन सर्विस सेंटरों में ही उपरोक्त विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए अभिभावकों को सिर्फ 20 रुपए चार्ज के रूप में देने होंगे। जबकि निजी कैफे संचालक एक फॉर्म को भरने के लिए 50 से 100 रुपए अभिभावकों से वसूल रहे हैं।

दरअसल शिक्षा विभाग ने नियम 134ए की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू कर दी थी, लेकिन पोर्टल में दिक्कत आने की वजह से 5 मार्च तक पोर्टल बंद रहा था। इसी कारण अभिभावक फॉर्म नहीं भर सके थे, लेकिन अब विभाग ने 6 मार्च से दोबारा पोर्टल चालू कर दिया है और फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अब विभाग ने अभिभावकों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से भी सर्विस शुरू करवाई है, जिसका चार्ज केवल 20 रुपए रखा गया है।

फार्म भरने में लगते हैं 15 से 20 मिनट


एक फॉर्म को भरने में कई कॉलम भरने पड़ते हैं। जिसमें करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में मिनिमम चार्ज रखने से अभिभावकों को फायदा होगा। अब तक अभिभावक 50 से 100 रुपए प्रति फॉर्म दे रहे थे। 20 मार्च तक अभिभावक फॉर्म ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इसके पश्चात 27 मार्च को योग्य फॉर्म के लिए बीईओ व बीईईओ कार्यालय में लिस्ट चस्पा होगी। 12 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा जबकि 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पहले ड्रॉ के दाखिले किए जाएंगे। जिसके बाद रिक्त सीटों पर दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा।


उपायुक्तों को दिए निर्देश ज्यादा से ज्यादा भराएं फॉर्म


प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे ईडब्ल्यूएस और बीपीएल परिवारों के बच्चों को 134ए के तहत दाखिला दिलवाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार करें, ताकि उक्त परिवारों के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को फ्री शिक्षा मुहैया करवाई जा सकें। शिक्षा विभाग ने अपने निर्देशों में यह भी कहा गया है कि वे इसके लिए सभी नगर परिषद, नगर पालिका, यूनियन को इस बारे में विस्तार से जानकारी दें।


ज्यादा से ज्यादा फार्म भराने के निर्देश जारी


नियम 134ए के तहत ईडब्ल्यूएस और बीपीएल परिवारों के बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा भरवाएं फर्म भरवाने के निर्देश जारी हुए हैं। ’’ -सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग सिरसा।

शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा को लेकर कक्षा पहली से 8वीं तक के लिए तिथि घोषित कर दी है। इसके अलावा 17 मार्च से लेकर 25 मार्च तक परीक्षाएं ली जाएंगी, जबकि कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होंगी। कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों की 17 मार्च परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा पहली से 5वीं के बच्चों का 19 मार्च को अंग्रेजी, 20 मार्च को हिंदी, 21 मार्च को गणित का पेपर होगा। कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों का 17 मार्च को हिंदी, 18 मार्च को अंग्रेजी व 19 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय का पेपर होगा।


परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी
खबरें और भी हैं...