विद्यार्थियों ने एमएम कॉलेज में लगाकर मनाई होली
फतेहाबाद | मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में तिलक होली मनाई गई। विद्यार्थियों ने होली से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। प्राचार्या जनक रानी ने विद्यार्थियों को स्नेह और भाईचारे व समाज के लिए अच्छे कार्य करने की प्ररेणा दी। कार्यक्रम प्रभारी सुनीता तलवाड़ व अमनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।