- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Students Forced To Study In A Dirty Polluted Environment In Front Of A Government School
सरकारी स्कूल के सामने गंदगी, दूषित वातावरण में पढ़ने को विद्यार्थी मजबूर
रादौर | काॅलेज रोड पर स्थित सरकारी स्कूल के सामने हर समय फैली गंदगी से लोग परेशान हैं। शिकायत करने पर भी नगर पालिका की ओर से गंदगी की सफाई न कराए जाने से लोगो में रोष है। रामकुमार, शीशपाल, सुमित, राजकुमार, सुरेश कुमार ने बताया कि हर समय गंदगी फैली रहती है। राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। काॅलेज रोड से हर रोज कालेज व स्कूल के हजारों बच्चे गुजरते हैं। वातावरण दूषित हो रहा है। गंदगी को हर रोज साफ कराया जाए। इस बारे नपा सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि काॅलेज रोड पर सरकारी स्कूल के सामने नियमित रूप से सफाई होती है। लेकिन कुछ लोग गंदगी यहां डाल रहे हैं। लोगों को इस बारे जागरूक किया जाएगा।