पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Students From Schools Without Recognition Will Not Be Able To Sit The Examinations

बिना मान्यता स्कूलों के विद्यार्थी नहीं बैठ सकेंगे परीक्षाओं में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीएसई की स्कूलाें में परीक्षा जारी हैं, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षाओं के बीच में ही स्कूलों की मान्यता से संबंधित सख्ती कर दी है। सीबीएसई की ओर से नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में प्रवेश ले रहे बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी है कि वह विद्यालय की मान्यता देखकर ही प्रवेश लें। प्रवेश लेने से पहले विद्यालय के बारे में अवश्य जांच कर लें। हर साल कई विद्यार्थी ऐसे फर्जी स्कूलों के चक्कर में फंसकर परीक्षा नहीं दे पाते हैं। इस बार सीबीएसई की मान्यता जिस स्कूल के पास नहीं है, उससे पढ़ाई करने वाले स्कूलों को किसी भी सूरत में बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर स्कूल के स्टेट्स को चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल बच्चों एवं अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए बोर्ड के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अभिभावकों से कहा गया है कि यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन कराने जा रहे हैं तो सीबीएसई के लिंक से चेक कर लें।

्स्कूलों की लिस्ट सीबीएसई के लिंक से चेक कर लें

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे में पत्र मिला है। अभिभावकों को भी सलाह दी जा रही है कि बच्चे का एडमिशन करवाने से पहले मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट सीबीएसई के लिंक से चेक कर लें। सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों की मान्यता से संबंधित सख्ती की है।\\\'\\\' -राजीव उतरेजा, प्रिंसीपल, डीएवी सिरसा।

जानिए... कैसे जानें स्कूल की मान्यता

सबसे पहले एफिलिएशन वेबसाइट www.cbseaff.nic.in पर जाएं। यहां लेफ्ट तरफ पर ‘लिस्ट ऑफ एफिलिएटेड स्कूल इज ऑन टूडे’ पर क्लिक करें। अब दिए गए विकल्प में से किसी एक को चुनें। कीवर्ड या स्टेट वाइज विकल्प को चुन सकते हैं। इसके बाद मान्यता मिले सभी स्कूल के नाम सामने आ जाएंगे।


मान्यता संबंधी जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं अभिभावक

स्कूलों की मान्यता से संबंधित सख्ती कर दी है। किसी गैर मान्यता स्कूल में विद्यार्थी पढ़ता है तो किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएगा। बोर्ड की एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट से अभिभावक इंटरनेट से cbseaff.nic.in/cbseaff/welcome.aspx पर मान्यता संबंधी जानकारी ले सकते हैं।

एग्जाम एंथम साॅन्ग किया लाॅन्च

विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई एग्जाम एंथम साॅन्ग लाॅन्च किया गया है। सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान ही विद्यार्थियों का तनाव कम करने के लिए रैप सॉन्ग लाॅन्च किया है। इस रैप सॉन्ग का नाम सीबीएसई एग्जाम एंथम रखा गया है। सीबीएसई ने रैप सॉन्ग को लाॅन्च करने के लिए ऐसी तिथि चुनी है, जब बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...