- Hindi News
- National
- Ismailabad News Haryana News Students Honored At The Annual Award Distribution Ceremony
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सलपानी में किंडरगार्डन के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी भाजपा सदस्य सुरेंद्र माजरी पहुंचे। कार्यक्रम में किंडरगार्डन विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान को नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तिरंगे के माध्यम से बच्चों ने देश भक्ति का संदेश दिया। माजरी ने कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। वहीं अपने माता पिता के साथ-साथ अपने अध्यापक गणों, गुरुओं का मान सम्मान करना चाहिए। उनकी वजह से ही हम ऊंचाइयों को छू सकते हैं। देश का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं बच्चों को संदेश दिया कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए हाथ साबुन से धोएं और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। इस मौके पर प्रिंसिपल रीतु दुआ ने स्कूल के चेयरमैन रोशनलाल गुप्ता, मुख्य अतिथि सुरेन्द्र माजरी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजीव कुमार सिसोदिया, ज्योति, कविता, अलका, सपना मौजूद रही।