पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News Students Motivated To Study Away From Social Media

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी | कोसली स्थित आरपीएस स्कूल में मोटिवेशन व कॅरिअर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें जतिन कालरा ने आईआईटी एवं आईएएस की शिक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाने व बेहतर भविष्य संबंधी टिप्स दिये। प्राचार्या त्रिलोक शर्मा ने निरंतर परिश्रम व अभ्यास का महत्व बता कर बार-बार अभ्यास करने से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डॉ. नवीन अदलखा ने विद्यार्थियों को समय सारणी बनाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समन्वयक मंजीत सिंह, ओमबीर यादव व एओ कुलदीप कौशिक मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...