पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Students Of Non Accredited School Will Not Be Able To Appear For Cbse Exam

गैर मान्यता प्राप्त स्कूल का विद्यार्थी नहीं दे सकेगा सीबीएसई की परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीएसई की स्कूलाें में परीक्षा जारी है, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षाओं के बीच में ही स्कूलों की मान्यता से संबंधित सख्ती कर दी है।

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अभिभावकाें को स्कूल में एडमिशन से पहले संबंधित विद्यालय की मान्यता को अवश्य देखना चाहिए। इसकी वजह है कि हर साल कई विद्यार्थी ऐसे फर्जी स्कूलों के चक्कर में फंसकर परीक्षा नहीं दे पाते हैं। इस बार सीबीएसई की मान्यता जिस स्कूल के पास नहीं है, उससे पढ़ाई करने वाले स्कूलों को किसी भी सूरत में बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई हर साल ऐसे बच्चों को राहत देता आया है, जो स्कूल की मान्यता न होने की वजह से परीक्षा से वंचित रह सकते थे। लेकिन इस बार बाेर्ड ने मान्यता को नियम सख्ती से लागू कर दिया है। यानी अगर किसी गैर मान्यता स्कूल में विद्यार्थी पढ़ता है तो किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएगा। बोर्ड की एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट से अभिभावक इंटरनेट से cbseaff.nic.in/cbseaff/welcome.aspx पर मान्यता संबंधी जानकारी ले सकते हैं।

तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई एग्जाम एंथम साॅन्ग किया लाॅन्च सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों का तनाव कम करने के लिए रैप सॉन्ग लाॅन्च किया है। इस रैप सॉन्ग का नाम सीबीएसई एग्जाम एंथम रखा गया है। इसका वीडियो यूट्यूब और ऑडियो सीबीएसई एप शिक्षावाणी पर जारी किया है।

सॉन्ग से दिया जाएगा संदेश, परीक्षा से डरे नहीं

सीबीएसई ने रैप सॉन्ग को लाॅन्च करने के लिए ऐसी तिथि चुनी है, जब बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गए है। चूंकि सबसे ज्यादा स्ट्रेस विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान होता है, इसलिए ऐसा समय चुना गया। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और सफल होने की प्रेरणा मिलेगी। सॉन्ग के जरिए बोर्ड ने विद्यार्थियों को मैसेज दिया है कि परीक्षा से डरे नहीं, यह बस एक पढ़ाई का हिस्सा है।

वेबसाइट से ले सकते हैं मान्यता संबंधी जानकारी

सीबीएसई की ओर से आदेश है कि परीक्षाओं के बीच में ही स्कूलों की मान्यता से संबंधित सख्ती कर दी है। किसी गैर मान्यता स्कूल में विद्यार्थी पढ़ता है तो किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएगा। बोर्ड की एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट से अभिभावक इंटरनेट से cbseaff.nic.in/cbseaff/welcome.aspx पर मान्यता संबंधी जानकारी ले सकते है।
राजन लांबा, सहाेदय स्कूल कांपलेक्स अध्यक्ष, करनाल।
खबरें और भी हैं...