पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Students Played A Lot In Cultural Programs In Universities Schools Colleges And Holi Tae Schools

यूनिवर्सिटी, विद्यापीठ, कॉलेजों में विद्यार्थियों ने खूब खेली होली ताे स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली का सुरूर लोगों खासकर युवाओं और बच्चों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। स्कूल-कॉलेजों में जहां रंग-गुलाल के साथ होली खेली गई। वहीं चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय व जेसीडी विद्यापीठ, नैशनल कॉलेज, राजकीय कन्या कॉलेज में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया।

शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में जमकर होली खेली गई। रविवार को अवकाश और सोमवार के होली का अवकाश होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। क्लास खत्म होते ही विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंगना शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय के अंदर पूरा माहौल होली के दिन के जैसा मालुम पड़ रहा था। इस दौरान छात्रों में किसी भी प्रकार की काई झिझक महसूस नहीं हुई। इसके अलावा शहर के स्कूल, कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं होली मनाई। वहीं स्कूलों में होली को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विद्यार्थी डीजे पर झूमते नजर आए तो एक-दूसरे पर रंग लगाकर मस्ती की। विद्यार्थियों ने कहा कि होली जहां एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक त्यौहार है वहीं यह रंगों का त्यौहार भी है। इसमें सभी गिलवे शिकवे भुलाए जाते हैं।

महिला महाविद्यालय ओढ़ां में होली मिलन समारोह आयोजित

ओढां | माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में होली पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था सचिव मंदर सिंह सरां ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रंगों के त्यौहार का महत्व बताते हुए सभी को इस त्योहार की बधाई दी। डीएड प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र ने इस त्यौहार की अच्छाइयों पर प्रकाश डाला। होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्यावरण व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने सूखे हर्बल गुलाल की होली खेली। विद्यार्थियों व अध्यापकों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

सीडीएलयू व विद्यापीठ में एक-दूसरे को गुलाल लगाते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...