पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News Students Seeking Admission Under 134a Are Applying Online Last Date 20

134ए के तहत प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र कर रहे ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि 20

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंड कलायत के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पात्र बच्चों को 134ए के तहत प्रवेश दिलाने के लिए खंड शिक्षा कार्यालय द्वारा आवेदन जमा करवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की हुई है। कार्यालय में ऑनलाइन जमा करवाए आवेदन फार्म की रसीद व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने के लिए विशेष तौर पर स्टाफ तैनात किया हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रणीता मधोक ने बताया कि इस बार आवेदन फार्म पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लिए जा रहे हैं जिसे छात्र द्वारा बाहर से किसी भी कैफे से पूरी करवानी है। ऑनलाइन आवेदन किए जाने के पश्चात छात्र को वहां से मिलने वाली प्रति व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने है ताकि इस बात की जानकारी मिल जाए कि इस छात्र द्वारा आवेदन फार्म जमा करवाया है। आवेदन फार्म जमा करवाए जाने की अंतिम तारीख 20 मार्च निर्धारित की हुई है जिसके बाद के आवेदन फार्म स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। इस समय कक्षा दूसरी से लेकर 12वीं कक्षा में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के आवेदन लिए जा रहे हैं। जो भी पात्र छात्र निजी स्कूल में 134ए के तहत प्रवेश पाना चाहता है वह समय पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करवा दे। किसी भी छात्र या अभिभावक को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष तौर पर स्टाफ मौजूद है।

परीक्षा परिणाम को लेकर भ्रमित न हो छात्र और अभिभावक: बीईओ | खंड शिक्षा अधिकारी प्रणीता मधोक ने बताया कि कुछ छात्र व अभिभावक इस बात को लेकर भ्रमित है कि अभी उस कक्षा का परीक्षा परिणाम नहीं आया जिससे अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सके। कोई भी अभिभावक परीक्षा परिणाम को लेकर भ्रमित न हो क्योंकि आवेदन किए जाने की अंतिम तारीख 20 मार्च है जिसके चलते परीक्षा परिणाम संबंधी जानकारी परिणाम घोषित होने के पश्चात ले ली जाएगी। जो छात्र पात्र पाए जाएंगे उनकी वैधता सही मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में छात्र का आधार कार्ड, कार्ड के न होने की सूरत में इस समय शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूल द्वारा प्रमाणित फोटोयुक्त प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, 2 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार द्वारा अर्थिक तौर पर कमजोर परिवार का प्रमाण पत्र तथा रिहायश प्रमाण आदि जमा करवाने हैं।

कलायत | खंड कार्यालय में आवेदन जमा करवाने पहुंचे छात्र।
खबरें और भी हैं...