पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Students Spread The Colors Of The Performance On Song And Music

छात्राओं ने गीत-संगीत पर प्रस्तुति के रंग बिखेरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडो अमेरिकन स्कूल में अभिभावक सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट वीरेंद्र गोयल रहे। आज के विशिष्ट अतिथि शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. जगमेंद्र सांगवान व डॉ. जेपी दलाल रहे।

विशिष्ट अतिथि शिक्षा विशेषज्ञ डाॅ. जगमेंद्र सांगवान व डाॅ. जेपी दलाल ने बच्चों को गुरु की महिमा के बारे में बताया और साथ ही बच्चों के सर्वागीण विकास में अध्यापक व माता-पिता की भूमिका के बारे में बताया। माता-पिता व अध्यापक बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि अपने बच्चे की दूसरों के बच्चों से तुलना न करें इससे बच्चे के अंदर हीन भावना पैदा होती हैं। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। बच्चों के सर्वागीण विकास में माता-पिता की अहम भूमिका होती हैं। बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता होना चाहिए तथा माता-पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए चाहे व कितनी ही बड़ी पोस्ट पर क्यों न पहुंच जाए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत पर प्रस्तुति के रंग बिखेरे। विज्ञान तथा गणित के मॉडल भी बनाए। स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादियान ने बच्चों की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी सफलता प्राप्त के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...