पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Students Will Be Able To Prepare For Competitive Examinations In The Library

लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे विद्यार्थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाट शिक्षण संस्थान प्रबंधन द्वारा छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग अकेडमी के साथ साथ लाइब्रेरी की सुविधा भी प्रदान की है। प्रिंसिपल कुलदीप गोपेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

जाट शिक्षण संस्थान प्रबंधन ने गरीब व मध्यम वर्ग के युवाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि महंगी कोचिंग व महंगी लाइब्रेरी की फीस जो युवा नहीं दे पा रहे वे यहां पर नाममात्र फीस में कोचिंग व लाइब्रेरी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। संस्था प्रधान इंद्र सिंह नौच व वाइस प्रधान राकेश नैन का कहना है कि संस्था का मकसद युवाओं को शिक्षा के साथ नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहीं पर सुविधा
उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं...