- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Students Will Become Smart With Interactive Boards Not Traditional Black Boards
परंपरागत ब्लैक बोर्ड नहीं इंटरेक्टिव बोर्ड से स्मार्ट बनेंगे विद्यार्थी
राजकीय कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब वे निजी कॉलेजों की तरह स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई करेंगे। जिससे विषय को समझने में उन्हें आसानी होगी। विद्यार्थियाें को आडियो-वीडियो एवं ग्राफिक्स के साथ बेहतर ढंग से समझाया जा सकेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की इस योजना पर शहर में काम शुरू हो गया है। सोनीपत में पांच कॉलेजों में विद्यार्थियों को ये सुविधा प्रदान की जाएगी। समय की जरूरत बन रहे इन स्मार्ट बोर्ड में इंटरेक्टिल फ्लैट पैनल्स लगाए जाएंगे, ताकि शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट तरीके से पढ़ाई हो सके।
इस प्रकार के होंगे इंटरेक्टिव बोर्ड
योजना के मुताबिक कॉलेज में 75 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन के साथ इंटरेक्टिव बोर्ड लगेंगे। इसमे स्पीकर, माइक, कैमरा, ऑडियो सिस्टम, टच स्क्रीन, सेंसर, राइटिंग रिस्पांस, साउंड कार्ड, नेटवर्किंग जैसी खूबियां शामिल होंगी। राइटिंग पैन और रिमोट कंट्रोल से लैस इस स्मार्ट बोर्ड को मेन्यूअली और रिमोर्ट दोनों तरीके से चलाया जाएगा।
स्मार्ट क्लास रूम में मिलेगी ये सुविधाएं
इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करके पारंपरिक साधनों की बजाय कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल बोर्ड व प्रोजेक्टर का प्रयोग करके नवीन जानकारी के साथ छात्रों में रुचिकर माहौल प्रदान करना है। इस तकनीक के शुरू होने से विद्यार्थियों को पीपीटी और इंटरनेट के माध्यम से लाइव नई जानकारी प्रदान की जाएगी। सुनील पंवार, प्रवक्ता, राजकीय महिला महाविद्यालय।