पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Students Will Make Villagers Aware Of Cleanliness By Setting Up Camp In Shergarh

शेरगढ़ में शिविर लगाकर छात्र ग्रामीणों को करेंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरकेएसडी कॉलेज की तीनों इकाइयों द्वारा गाव शेरगढ़ में स्वस्थ युवा स्वस्थ भारत विषय पर सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में एनएसएस के 160 छात्र भाग ले रहे हैं। पहले दिन कैंप का शुभारंभ प्रिंसिपल डाॅ. संजय गोयल ने किया। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए तीनों इकाइयों के इंचार्ज डाॅ. एसपी वर्मा, प्रो. जयबीर धारीवाल और प्रो. पूजा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को महामारी घोषित हुई बीमारी कोरोना वायरस के बारे में बताया और विद्यार्थियों को इससे संबंधित उचित बचाव कार्य करने के लिए कहा। डाॅ. अनिल नरूला ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में बताया।

कैथल | गांव शेरगढ़ एनएसएस कैंप में हिस्सा लेते आरकेएसडी कॉलेज के स्वयंसेवक।
खबरें और भी हैं...