- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News Subhash Gureja Becomes Head Of New Housing Board Welfare Association
सुभाष गुरेजा बने न्यू हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान
करनाल | न्यू हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग जिमखाना क्लब में सुभाष डूडेजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुभाष गुरेजा को एसोसिएशन का प्रधान बनाया। पूर्व प्रधान बृज लाल गर्ग ने उन्हें अपना कार्यभार सौंपा और कार्यकारणी गठित करने का अधिकार दिया। प्रधान सुभाष गुरेजा ने कहा कि एसोसिएशन ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करूंगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा ने सुभाष गुरेजा को प्रधान बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बृज लाल गर्ग, प्रधान सुभाष गुरेजा, जी.सी. मुंजाल, सुभाष डुडेजा, वी.एस. सरदाना, प्रवीन चौधरी, सुरेन्द्र जुनेजा, वीआर चौपड़ा, केके बग्गा, अनिल खुराना, अधिवक्ता अशोक गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, डॉ. राजेश आनन्द मौजूद रहे।