- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Sugar And Mustard Oil Did Not Reach The Ration Depot
राशन डिपो पर नहीं पहुंची चीनी अाैर सरसों का तेल
महीने के 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक राशन डिपो पर चीनी अाैर सरसों का तेल नहीं पहुंचा है। इन दिनों राशन डिपो पर गेहूं आई है। अब गेहूं लेने के लिए राशन उपभोक्ता डिपो पर आ रहे हैं। कुछ दिनों के बाद जब चीनी, सरसों का तेल आएगा तो दोबारा फिर आना पड़ेगा। गेहूं के साथ-साथ ही सरसों के तेल, चीनी की सप्लाई डिपो पर पहुंचनी चाहिए ताकि बार-बार राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को चक्कर न काटने पड़े। अब बार-बार राशन डिपो पर आकर चीनी, सरसों के तेल आने की जानकारी लेनी पड़ेगी। फूलसिंह, राजकुमार, मनोज, सोनू ने कहा कि ऐसा कई महीनों से हो रहा है। कई बार तो चीनी, सरसों का तेल महीने के अंत में भी आता है। गेहूं के साथ-साथ ही चीनी, सरसों का तेल मिल जाए तो बार-बार राशन डिपो के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार वो मांग कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि एक ही व्यक्ति के पास सरसों के तेल, चीनी की सप्लाई जिले में है। इसलिए कुछ देरी से सरसों का तेल, चीनी पहुंचते हैं। जल्द सप्लाई दोनों की राशन डिपो में पहुंचेगी।