पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फेब्रिकेशन में सुलेखा ने मारी बाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिजराबाद | गुर्जर कन्या गुरुकुल कॉलेज देवधर में महिला दिवस पर कुकिंग फेब्रिकेशन व निबंध लेखन प्रतियाेगिता हुई। प्रिंसिपल डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि ईश्वर के बाद स्त्री ही संसार का निर्माण करती है। स्त्री हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। प्रोफेसर पिंकेश ने बताया कि पाककला में बीए तृतीय वर्ष ग्रुप प्रथम रहा। फेब्रिकेशन में सुलेखा प्रथम सृष्टि व दिया द्वितीय रही। अनु तृतीय स्थान पर रही। फेब्रिकेशन में छात्राओं ने तरह-तरह के डिजाइनिंग बैग का निर्माण किया। माैके पर प्रो. कविता, यशोधरा, प्रोफेसर कीर्ति, प्रो. सारिका, प्रो. चारू लता शर्मा उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं...