- Hindi News
- National
- Ellenabad News Haryana News Sulochana Atal Sena Nominated President Of Ellenabad Mahila Morcha
सुलोचना अटल सेना ऐलनाबाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत
ऐलनाबाद| भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री सुभाषचंद्र के निर्देश पर सुलोचना को महिला मोर्चा इकाई ऐलनाबाद की अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष गोबिंद टांटिया व ऐलनाबाद इकाई के सचिव सीताराम ने बताया कि भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी समय-समय पर समाज को समर्पित सामाजिक कार्य करती चली आ रही है। इस संस्था में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए ऐलनाबाद से महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले शहर के निजी संस्थान में इस संस्था के सभी सदस्यों की बैठक हुई थी। जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा आने वाली 20 मार्च शुक्रवार को रक्तदान कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था जो शहर के जनता अस्पताल नोहर रोड में आयोजित किया जाएगा। इस रक्तदान कैंप में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से सहारन ब्लड बैंक की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।