- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Sunderkand Recitation And Bhajan Kirtan In Baba Kanshigiri Temple
बाबा कांशीगिरि मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन
झज्जर | मेन बाजार स्थित मंदिर बाबा कांशीगिरि में श्रीरामचरित मानस पंचम सोपान के 18वें श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान देवेश शर्मा, रजनीश हरित, राहुल शर्मा, डॉ. रिंकू नन्दा, लक्ष्य वर्मा, राजेन्द्र वधवा, पंकज भारद्वाज, योगेश रंजन सहित महिला भक्तजनों ने संयुक्त रूप से संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ का गायन किया। श्रद्धालुओं ने बाबा का पावन डंडे का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राजकुमार चुघ, टोनी मल्होत्रा, सुभाष वर्मा, जितेंद्र ग्रोवर, किशन चन्द बत्रा, वीके शर्मा, नयन हंस, तुशु शशी बहल, कमल लता शर्मा उपस्थित रहे।