पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुड़ल में सुनील सांगा ने जीता दंगल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुड़ल में मेले व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन बाबा भौमिया मंदिर में मत्था टेका मन्नत मांगने से मन्नत पूरी होती है। दंगल में पहली कुश्ती 5100 रुपये पर सुनील सांगा और रविन्द्र मानहेरू का मुकाबला हुआ, जिसमें सुनील सांगा विजेता रहे।

3100 रुपये की इनामी कुश्ती में संदीप गोलागढ़ ने मनोज सांगा के साथ आधा घंटे तक कड़ा मुकाबला चला। दोनों के बीच कोई फैसला नहीं हुआ बराबरी पर ही मुकाबला छोड़ना पड़ा। 2100 रुपये के दंगल में गोलू अजमेर अखाड़ा भिवानी और जयप्रकाश धारेडू के बीच मुकाबला हुआ। 1100 रुपये में संदीप गोलागढ़, उमेश मानहेरू ने जीत हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों को सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन शर्मा द्वारा सम्मानित किए गए। इस अवसर पर पवन नम्बरदार, कवर सैन, प्रताप पटवारी, देवेंद्र शर्मा, पंच राजू यादव, पंच महेंद्र नाथ, प्रताप, राजबीर, शेरसिंह छापड़िया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...