सुनीता चुनी गई बेस्ट एथलीट
राजकीय महिला बहुतकनीकी सिरसा में 29वें वार्षिक एथलीट मीट व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुनीता बेस्ट एथलीट चुनी गई। जबकि द्वितीय उपासना व तृतीय राजबाला रही।
गौतमी को अच्छे प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वार्षिक खेलकूद के समापन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। दो दिन चली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। प्रतियोगिता में पिछले वर्ष में पढ़ाई के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि संास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को भी प्रतिभागिता पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य हरजिन्द्र सिंह ने की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हरजिंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में अत्यंत महत्व है, इससे ना केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि शारीरिक तौर से भी व्यक्ति चुस्त-दुरुस्त रहता है। बहुत ही गर्व की बात है कि आज भारत देश के खिलाड़ियों ने विश्व भर में खेलों में अपना लोहा मनवाया है। कार्यक्रम के दौरान अप्लाइड साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष मंजू गैरा ने कालेज प्राचार्य का स्वागत किया। संस्थान के खेल प्रभारी विरेन्द्र वधवा के मार्ग दर्शन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। मंच संचालन भावना व विपुल पंत ने किया।
सिरसा। राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।