पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Superintendent Of Rindana Examination Center Asks The Board To Install Observer

रिंढाणा परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने बोर्ड से ऑब्जर्वर लगाने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को बोर्ड फ्लाइंग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया। एसडीएम आशीष वशिष्ठ की फ्लाइंग टीम ने एक छात्र का यूएमसी बनाया। वहीं रिंढाणा परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने बोर्ड से ऑब्जर्वर नियुक्त करने की मांग की हैं।

रिंढाणा गांव परीक्षा केंद्र से शुक्रवार को प्रश्न पत्र वायरल किया गया था। यह प्रश्न पत्र अधिकारियों के पास पहुंचा था। प्रश्न पत्र वायरल करने के आरोप में पुलिस ने गांव के सरपंच बिजेंद्र चहल और शिक्षक संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। इसे देखते हुए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र को शिफ्ट करने की सिफारिश बोर्ड से की थी। परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप भी है। शुक्रवार को हुई घटना को देखते हुए अधिकारियों ने भी बोर्ड से आॅब्जर्वर नियुक्त किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही एसडीएम ने परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस जवानों की संख्या बढ़वा दी है। एसडीएम ने शुक्रवार को शहर में राजकीय कन्या स्कूल गोहाना, हरियाणा स्कूल, बरोदा, घड़वाल, भावड़, जनता स्कूल बुटाना आदि परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा

गोहाना. परीक्षा केंद्र में टीचर को दिशा-निर्देश देते एसडीएम आशीष वशिष्ठ।
खबरें और भी हैं...