पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Superintendent Will Have Mobile In Exam Center Action Will Be Taken If Met By Staff

परीक्षा सेंटर में अधीक्षक के पास ही होगा मोबाइल, स्टाफ से मिला तो हाेगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों के हाथ में पेपर पहुंचने के तुरंत बाद ही व्हाट्सएप के जरिए उसके सेंटर से बाहर आने के मामले में अब और सख्ती बरती जाएगी। शिक्षा विभाग अब परीक्षा कार्य में लगे ड्यूटी देने वाले स्टाफ के मोबाइल की सख्ती से चेकिंग करेगा। इसके लिए फ्लाइंग टीम को ही जिम्मा दिया गया है। अगर सेंटर अधीक्षक के अलावा और किसी ड्यूटी वाले स्टाफ के पास मोबाइल मिला तो कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। नियम पहले दिन से ही था कि जिले में जो भी परीक्षा सेंटर बना हुआ है वहां के परीक्षा सेंटर अधीक्षक के पास ही मोबाइल रहेगा बाकी सेंटर में ड्यूटी देने वाले अन्य कर्मचारियों और स्कूल के चपरासी के पास भी मोबाइल नहीं होना चाहिए। विभाग के अफसरों का मानना है कि सेंटर पर शांति बनाए रखने और नकल केस रोकने के लिए फ्लाइंग टीम ने बाहरी तत्व पर तो नजर रखी लेकिन इस कार्य में कई जिलों में ढील बरती गई। लिहाजा व्हाट्सएप के जरिए पेपर बाहर आते रहे अब 31 मार्च तक बाकी बचे हुए पेपर में मोबाइल के प्रति सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा कार्य में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को अपने मोबाइल सेंटर अधीक्षक को सौंपने होंगे। इस दौरान कर्मचारियों की तलाशी होगी और उनके पास अगर मोबाइल मिला ताे कार्रवाई होगी।

झज्जर में अब तक पांच कर्मचारी िरलीव, नकल के 35 केस

अब तक दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के 35 यूएमसी बन चुके हैं और परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 कर्मचारियों को रिलीव किया गया है। सबसे ज्यादा नकल के 14 मामले गुरूवार को अंग्रेजी की परीक्षा में बने और दो कर्मचारियों को परीक्षा ड्यूटी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रिलीव किया गया।

परीक्षा के पहले दिन से ही जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से नकल रोकने के लिए रणनीति अपनाई गई थी वह भी जारी है। जिले भर के सभी 60 परीक्षा सेंटरों पर पुलिस तैनात है। हम यह मानते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार झज्जर में नकल के केस कम बने। परीक्षा सेंटरों पर गड़बड़ी नहीं हुई। फिर भी बाकी बची परीक्षाएं शांतिपूर्वक निपटें, जिसके लिए और चेकिंग की जाएगी। खासतौर पर परीक्षा कार्य में लगे स्टाफ के पास अगर मोबाइल मिला ताे कार्रवाई होगी।
-सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर
खबरें और भी हैं...