पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Supply Of Dirty Water Is Happening People Of 6 Colonies Take To The Streets

गंदा पानी हो रहा सप्लाई, 6 कॉलोनियों के लोग सड़कों पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के हिसार रोड स्थित खैरपुर और डीसी कॉलोनी सहित आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में सीवरेज जाम के साथ-साथ दूषित पेयजल सप्लाई से परेशान शहरवासियों ने रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और समस्या का समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया। अब जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गुरुवार को समाधान के लिए काम शुरू करवाएंगे।

हिसार रोड पर स्थित खैरपुर कॉलाेनी, गोबिंद नगर, दुर्गा मंदिर वाली गली, डीसी कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, फेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कई दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। इतना ही नहीं सीवरेज भी जाम है। इस समस्या के समाधान के लिए शहरवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत भेजकर नई पाइपलाइन डालने की मांग भी कर रखी है। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे गुस्साए शहरवासियों ने बुधवार को हिसार रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि व लंबे समय से परेशान हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज मिक्स पेयजल सप्लाई होकर आ रहा है। सीवरेज जाम के कारण मोहल्लावासियों को भी पूरा दिन बदबू का सामना करना पड़ता है।

ये आ रही समस्या और तकनीकी अड़चन

कॉलोनीवासियों ने शिकायत भेजकर मांग की है कि पेयजल पाइपलाइन बदली जाए। क्योंकि पुराने पाइपलाइन होने के कारण उनकी गलियों में कई जगह से पाइप क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण लीकेज भी होती है और यही कारण है कि परेशानियां होती हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी पाइपलाइन नहीं बदलवा पा रहे हैं। क्योंकि शहर में पाइपलाइन बदलने का काम समाप्त हो चुका है और बिल बन चुके हैं। अब यदि कोई नया काम शुरू करना है तो नया टेंडर करना पड़ेगा और नये सिरे से विभाग के उच्चाधिकारियों से मंजूरी लेनी पड़ेगी। ये प्रक्रिया काफी लंबी है।

करीब 30 मिनट तक जाम रखा हिसार रोड

हिसार रोड पर जाम लगाए जाने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें को समस्या के तुरंत समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि उन्होंने बार-बार अधिकारियों से गुजारिश की लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इस पर पुलिस ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि जल्द समाधान हो। करीब 25 मिनट बाद पुलिस की ओर से मिलने आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा दिया।

आज से सुधार का काम शुरू करवाएंगे

जाम की सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे थे। उनकी समस्या सुन ली गई है और समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम गुरुवार को काम शुरू करवाएंगे अौर फाल्ट ढूंढ़कर उसे ठीक किया जाएगा।\\\'\\\' -ऊषा रानी, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग

सिरसा। हिसार रोड पर जाम लगाकर खड़े लोगाें को समझाते पुलिस कर्मी।
खबरें और भी हैं...