- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Surendra Garg Becomes District Head Of Raw Powerlifting Association
सुरेंद्र गर्ग बने रॉ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के जिला प्रधान
असंध | कैप्टन जिम में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुरेंद्र गर्ग को रॉ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन करनाल का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। जिला प्रधान सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका बखूबी से निर्वहन किया जाएगा। जगप्रीत सिंह कैप्टन ने कहा कि कोरोना वायरस की बीमारी के कारण लोगों में भय बना हुआ है और इसी के चलते होने वाली चैंपियनशिप प्रतियोगिता रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च के बाद एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें होने वाली चैंपियनशिप प्रतियोगिता की रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर जगप्रीत सिंह चैयरमैन, संजीव शर्मा, तरनजीत सिंह, राजेश, राहुल व अन्य मौजूद रहे।