पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Suresh Khasa Becomes Assistant Press Secretary Of Hseb Workers Union

सुरेश खासा बने एचएसईबी वर्कर यूनियन के सहायक प्रेस सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एचएसईबी वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की सर्कल कार्यकारिणी की जिलास्तरीय मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण नैन ने की। मीटिंग में नरवाना, सफीदों व जींद यूनिट व सब यूनिट के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

राज्य चेयरमैन नरेंद्र खोखर, राज्य वित्त सचिव राजकुमार सांगवान, राज्य उप-सचिव दलबीर श्योराण, राज्य उप-मुख्य संगठनकर्ता वीरेंद्र गोयत ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श किया और यूनियन को मजबूत करते हुए सर्वसम्मति से सुरेश खासा को सहायक प्रेस सचिव नियुक्त कर जिला कार्यकारिणी के साथ अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। इस मौके पर राजबीर ढिल्लों, कर्मबीर कापड़ो, नरेंद्र सुरजेवाला, भूपेंद्र चौपड़ा, सुरेंद्र मान, देवीलाल सहारण, सुरेंद्र जागलान, राजीव जुलानी, वीरेंद्र रेढू, अनिल पूनिया, सुरेश खर्ब, दरवेश रापड़िया, दलेर, अनिल, नरेश मौजूद रहे।

जींद. मीटिंग में मौजूद एचएसईबी वर्कर यूनियन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...