- Hindi News
- National
- Khijrabad News Haryana News Swami Vitaragananda Saraswati Goshala Shed Shed By Storm Fodder Spoiled
तूफान से स्वामी वितरागानंद सरस्वती गोशाला का शेड गिरा, चारा खराब
तूफान में बनियावाला स्थित स्वामी वितरागानंद सरस्वती गोशाला का 15 लाख रुपए से तैयार किया गया शेड गिर कर चूर-चूर हो गया। बरसात के साथ आए तेज आंधी तूफान में कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े बड़े पेड़ गिर गए। बेमौसमी बरसात से गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है, किसानों को फसल के भारी नुकसान की आशंका है। गनीमत यह रही कि तूफान के समय गोशाला की गाय दूसरे शेड में बैठी हुईं थीं। तूफान और बरसात के समय आसपास गोशाला के कारिंदे भी नहीं थे। भूसे के शेड के टीन शेड के टुकड़े दूर-दूर तक हवा के साथ बिखर गए।
तेज गति से आए तूफान में सड़क किनारे खड़े बड़े भारी भरकम पेड़ धराशाही हो गए हैं। बोर से लदे आमों के पेड़ झड़ गए हैं। खेतों में लहलहाती की गेहूं की फसल तेज हवा के साथ जमीन पर बिछ गई है। किसानों की मेहनत जमीन पर बिखर गई है। बनिया वाला निवासी दीपक बंसल बहादुरपुर निवासी नरेश कुमार आदि ने बताया कि नवनिर्मित शेड टूट जाने से लाखों का नुकसान है। भूसे का शेड गिर जाने से पशु चारा नष्ट हो गया है।
खिजराबाद | तूफान में गिरे गोशाला शेड का बिखरा मलबा।