- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Sweeper Did Not Get Salary From Last Month
सफाई कर्मी बाेले-दाे माह से नहीं मिला वेतन
जठलाना | ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मचारियों काे दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते सफाई कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मचारी राजिंद्र सिंह व महिंद्र सिंह का कहना है कि ब्लॉक रादौर से जुड़े सफाई कर्मचारियों का दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। जिस कारण होली का त्योहार भी फीका रहा। वहीं अब बच्चों को एडमिशन भी अगली कक्षा में कराना है, लेकिन वेतन न मिलने से उन्हें भारी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि वेतन दिया जाए। वहीं जब मामले को लेकर बीडीपीओ रादौर मार्टिना महाजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों का केवल इस माह का वेतन पेंडिंग है। अभी बजट नहीं आया है।