- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Sweets Distributed Among The Families Of Laborers
मजदूरों के परिवारों में मिठाई बांटी
रादौर | डेरा सिरसा से जुड़े लोगाें ने बुधवार को धौडंग गांव में ईंट-भट्ठे पर चल रही पाठशाला में मजदूरों व उनके परिवारों के साथ होली का पर्व मनाया। मजदूरों के परिवारों में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। जसवंत इंसा ने बताया कि 5 वर्षों से भट्ठे पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। बहुत से बच्चे उनकी प्रेरणा से अब स्कूल जाने लगे हैं। इस अवसर पर हैप्पी, विक्रम, अनुकूल, राहुल, अतुल, अमित, अनुज, लवली, आशीष, सुखमंदिर, अंकित, विरेंद्र व राजेश आदि मौजूद थे।