पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Take Care Of Eye Skin While Playing Holi With Color

रंग-गुलाल से होली खेलते समय आंख, स्किन का रखे ध्यान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंखों में जलन और लाल होने पर करें डाक्टर से संपर्क

होली खेलते समय आंखों के अंदर रंग-गुलाल जाने का सबसे अधिक खतरा रहता है। आंखों में रंग जाने से जलन होना और लाल होना सामान्य बात है। इसके अलावा केमिकल से बना रंग आंखों के अंदर जाने से रोशनी भी जा सकती है। इसलिए आखों और स्किन का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। रंग लगने के बाद खुजली पड़ना, दाग आना और सूजन जैसी समस्याएं आती हैं। इसके अलावा स्किन कैंसर का भी खतरा बना रहता है।

मेडिकल आफिसर रघुबीर सिंह शांडिल्य ने बताया कि होली पर्व पर सूखे रंग से होली खलने से बचे। सूखा रंग हवा में मिलकर नाक और मुंह के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाता है। जो कि दमा और सांस जैसी बीमारियों को जन्म देता है। केमिकल से बने रंग बालों को भी नुकसान पहुंचा सकत है। बालों में रंग लगने के बाद बाल झड़ने, रूसी जैसी कई समस्याएं हो सकती है।

ये रखें सावधानी व ये करें उपाय

{ होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों में मेटल ऑक्साइड मिला होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए रंगों से खेलने से पहले बालों पर नारियल या सरसों का तेल लगाए।

{ होली में रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल लगा लें। जिससे रंग ज्यादा देर तक शरीर पर नहीं रहेगा।

{ कान, नाक, आंख के आसपास वैसलीन लगा लें, ताकि हानिकारक रंग त्वचा के अंदर न जा सके।

खबरें और भी हैं...