- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Take Care Of The Food And Drink Of The Children Do Not Break The Junk
बच्चों के खान-पान का ध्यान रखें, जंक फूड़ न दें
गन्नौर | राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को कैलाना गांव की राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में निशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एचएमओ डाॅ. पुनीत गांधी, एएमओ डाॅ. पूनम, एएमओ डाॅ. युद्धवीर ने कैंप में आए लगभग 196 रोगियों को जांचा। मरीजों को फ्री दवाइयां देने के साथ ही स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। डा. पुनीत गांधी व डा. पूनम ने संयुक्त रूप से कहा कि आजकल बच्चों में खान पान की रुचि बदलती जा रही है। उन्हें घर के बने खाने की बजाय बाजार में उपलब्ध जंक फूड आदि ज्यादा पसंद आ रहे है, जिससे उनमें मोटापा जैसी बीमारियां पैदा हो रही है। यही नहीं, इनसे उनके मानसिक विकास पर भी असर पड़ रहा है।