पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Take Precaution In Collective Programs To Prevent Corona Arora

कोरोना से बचाव के लिए सामूहिक कार्यक्रमाें में बरतें एहतियात : अरोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार एवं प्रशासन जनता को सतर्क करने का काम कर रही है। इसी के चलते सिटी विधायक घनश्याम अरोड़ा ने शनिवार को उद्योगपतियों के साथ वायरस के लिए जागरुकता अभियान चलाया। उद्योगों में काम कर रही लेबर को जागरूक करना बहुत जरूरी है। बताया गया कि किस तरह खुद और दूसरों को कोरोना से रक्षा करनी चाहिए। विधायक ने बताया कि जिले में कोरोना का कोई असर नहीं। वायरस से बचाव के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने, खाने से पहले हाथ धोने पर जोर दिया।

लोगों को भयभीत होने की बजाए सामूहिक जगहों पर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने, छींक आने पर नाक पर रूमाल रखने की सलाह दी। कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर चेतावनी पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर विधायक ने उद्योगपतियों को बांटे। कहा कि प्रशासन की ओर से उद्योगों में लेबर को जागरूक करने के लिए हर संभव मदद और सुविधा दी जाएगी। मौक़े पर ज़िला महामंत्री राजेश सपरा, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, भाजपा नेता कृष्ण सिंगला मौजूद रहे।

यमुनानगर | कारोबारियों की बैठक लेते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा।
खबरें और भी हैं...