- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Take Strict Action Against Those Who Tamper With Holi
होली पर छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें
डीआईजी अशोक कुमार ने कहा कि होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर रखें। पकड़े जाने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीअाईजी ने होली त्याेहार को लेकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर, अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीआईजी ने थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ-साथ अपराधिक, शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर खास तौर से कड़ी नजर रखें। डीआईजी अशोक कुमार ने महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम व महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर आई शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने महिला विरुद्ध अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
लड़ाई झगड़े के दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करें
झज्जर | डीआईजी अशोक कुमार ने कहा कि लड़ाई झगड़े की सूचना पर तुरंत मौका पर पहुंचकर निष्पक्ष की जाए। लड़ाई झगड़े के वांछित आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करें। गृह भेदन, पशु चोरी व अन्य आपराधिक वारदात की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त के अतिरिक्त सभी गांवों में ठीकरी पहरा लगवाने की व्यवस्था करें। थाना प्रबंधक स्वयं भी गश्त करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पार्टियों की चेकिंग करेंगे। डीआईजी रविवार को पुलिस लाइन में जिले के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि थाना एरिया में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करें। उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता बरतें। वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर ही विशेष टीमों का गठन किया जाए। सभी थाना प्रबंधक अपने एरिया में आमजन से मेलजोल व जनसंपर्क के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखें।