पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव मिर्च में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव मिर्च के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हैडमास्टर रामकिशन की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन के दौरान राज्य स्तरीय परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। अध्यापक आनंद शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 23 दिसंबर को विज्ञान विषयाधारित राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना द्वारा पूरे हरियाणा में किया गया था। इस परीक्षा में स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने सहभागिता की थी। इनमें से दीपांशु कक्षा आठवीं के छात्र ने मेरिट सूचि में नाम दर्ज करवाया। प्रथम श्रेणी से सन्नी, शिवानी, साक्षी, उषा, प्रिया, ऋषि, तमन्ना, ज्योति ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया। इस अवसर पर शंकुतला, शर्मिला, सरला, मुकेश, राजबाला, सुनीता, पूनम, अजय कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

खबरें और भी हैं...