- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Tannu A Student Of Matisse Degree College Got First Place In The University
मैटिस डिग्री कॉलेज की छात्रा तन्नू ने यूनिवर्सिटी में पाया प्रथम स्थान
चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद द्वारा घोषित प्रथम, तृतीय और पांचवे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में मैटिस डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई। साइंस संकाय तृतीय सेमेस्टर में तन्नू ने 94.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और अंजलि ने 89.28 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। साइंस संकाय के प्रथम सेमेस्टर में परनीत कौर ने 85.67 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और परबजीत कौर ने 82.43 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय के पांचवें सेमेस्टर में अन्नू देवी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके चौथा स्थान
प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय प्रथम सेमेस्टर में साक्षी ने 75.33 प्रतिशत अंक लेकर आठवां और श्वेता ने 74.83 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय तृतीय सेमेस्टर में पूजा ने 75.50 प्रतिशत अंक लेकर नौवां और कोमलप्रीत ने 79 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त करके टॉप टेन में जगह बनाई। एमएससी मैथ्स प्रथम सेमेस्टर में मोनिका ने 80 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में कोमल ने 78 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और शीतल ने 76.33 प्रतिशत अंक लेकर चौथा, एमकॉम तृतीय सेमेस्टर में ज्योति देवी ने 74.66 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। निदेशक डॉ. गौरव देशवाल एवं कॉलेज निर्देशिका प्रियंका देशवाल, प्रिंसिपल डॉ. आरएस कुंडू ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।