पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Target 19 Thousand Connections To Be Made In 23 Days

टारगेट: 23 दिन में करने हैं 19 हजार कनेक्शन वैध सहयोग न करने वाली कमेटियों पर कसेगा शिकंजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला भर में अवैध कनेक्शनों को ढूंढ़कर उन्हें वैध करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के पास अब केवल 23 दिन शेष बचे हैं लेकिन कई पंचायतें ऐसी हैं जो इसमें सहयोग नहीं कर रही। ऐसी पंचायतों की गांव स्तर पर बनी कमेटियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही हाउसहोल्ड सर्वे न करवाने वाले गांवों को भी सरकार की ओर से चलाई जा रही जनजीवन मिशन (जेजेएम) योजना (यानी केवल 5300 रुपये में नया पानी का कनेक्शन) का लाभ नहीं मिलेगा।

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रह है। इसके तहत गांव स्तर पर अभियान चलाकर ये जांच की जा रही है कि कहां-कहां पानी के अवैध कनेक्शन हैं। इन अवैध कनेक्शन को ढूंढ़कर उन्हें वैध करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के सर्वे में खुलासा हुआ था कि जिला भर के 300 से ज्यादा गांवों में 61 हजार ऐसे अवैध कनेक्शन हैं जो मुफ्त का पानी पी रहे हैं।

गांव स्तर पर सभी गांवों में 11 सदस्यीय एक कमेटी गठित

गांव स्तर पर सभी गांवों में 11 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें सरपंच, पंच, पूर्व सैनिक, चौकीदार, पंचायत का जेई सहित अन्य मौजिज लोग शामिल हैं। ये कमेटी गांव में सर्वे के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करती है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि कई गांवों की कमेटियां सहयोग नहीं कर रही। इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी कमेटियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है जो सहयोग नहीं कर रही। इसके अलावा कई पंचायतें ऐसी भी हैं जो जल जीवन मिशन के तहत 5300े में कनेक्शन मिलने का सर्वे भी करवाने से इंकार कर रही है। ऐसे गांवों को भी योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

31 मार्च तक की डेडलाइन, 23 दिन में वैध करने हैं 19 हजार कनेक्शन

इस सर्वे के बाद विभाग ने स्पेशल अभियान चलाया। टारगेट निर्धारित हुआ कि 31 मार्च 2020 तक इन सभी 61 हजार अवैध कनेक्शनों को निर्धारित फीस भरकर वैध करवाया जाए। या फिर कनेक्शन काट दिए जाएं। इस अभियान की डेडलाइन 31 मार्च है। इसके लिए 60 से ज्यादा टीमें लगातार काम कर रही है। अब तक 42 हजार अवैध कनेक्शनों को वैध किया जा चुका है जबकि 19 हजार शेष है। लक्ष्य हासिल करने के लिए 31 मार्च तक यानी 23 दिन का समय शेष है।

अंतिम चरण में है हमारा अभियान: राकेश सोगलान

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल कनेक्शन देने और पुराने अवैध कनेक्शनों को वैध करने का अभियान चल रहा है। अब तक 42 हजार कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं जबकि 19 हजार शेष रह गए। इन्हें भी 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।\\\'\\\' -राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन, सिरसा।

खबरें और भी हैं...