- Hindi News
- National
- Beri News Haryana News Tavera Collides With Gas Tanker During Fog In Sirsa 5 People From Punjab Are Living In The Camp
सिरसा में धुंध के दौरान गैस टैंकर से टवेरा की टक्कर, डेरा आ रहे पंजाब के 5 लोगों की मौत
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
_photocaption_निगेटिव न्यूज*photocaption*
सिरसा|क्षतिग्रस्त टवेरा व टैंकर।
सिरसा | बरनाला रोड स्थित गांव पनिहारी के पास रविवार सुबह गैस के टैंकर और टवेरा की टक्कर से हुए भीषण टक्कर में पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद गैस टैंकर चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा सुबह के समय धुंध व बैरीकेड्स से होना बताया गया है। गहरी धुंध में दोनों वाहन आमने सामने आ गए व बेरीकेडिंग के कारण साइड पर वाहन नहीं उतर पाए। पंजाब के मानसा के बुढ़लाडा से गाड़ी चालक सहित 10 श्रद्धालु टवेरा से डेरा सच्चा सौदा सिरसा में नामचर्चा में सेवा करने आ रहे थे। हरियाणा में प्रवेश करते ही पनिहारी के पास हादसा हुआ। मृतकों की पहचान गांव बछुआना निवासी गुरचरण सिंह, बुढलाडा निवासी बंतराम, हरविंदर सिंह, मुकेश व चालक बब्बी के रूप में हुई है।