बच्चों को सिखाए हाथ धोने के टिप्स
बाबैन | आंगनबाड़ी केंद्र झंड़ौला में स्वच्छता के महत्व को देखते हुए छोटे बच्चों को हाथ धोने के गुर सिखाए गए। आंगनबाड़ी वर्कर संतोष सैनी ने बच्चों से कहा कि हमें खाना खाने से पहले व शोच जाने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन के साथ धोना चाहिए। उन्होंने कहा कि हैंडवाश की आदत से कई बीमारियां दूर होती हैं और कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ धोने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने हाथों के नाखूनों को भी नहीं बढ़ने देना चाहिए क्योंकि बढ़े हुए नाखूनों में मैल भर जाने से गंदगी शरीर के अंदर चली जाती है जिससे शरीर में बीमारियां पैदा हो जाती हैं।