- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Teacher Roshni Wins Padkarupana In Power Lifting And Welcomes In Bishnoia Schools
पावर लिफ्टिंग में टीचर रोशनी ने जीता पदकरुपाणा गंजा व बिश्नोईया के स्कूलों में स्वागत
राजकीय माध्यमिक विद्यालय रुपाणा बिश्नोईयां में राजकीय उच्च विद्यालय रूपाना गंजा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय रुपाना बिश्नोईयां की तरफ से ऑल इंडिया इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप सिविल सर्विसेज में कांस्य पदक विजेता पीटीआई रोशनी देवी का ढोल नगाड़ों के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा बलजिंदर सिंह भंगू एवं खंड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी चौपटा जसपाल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह हमारे पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा की बेटी और एक अध्यापिका ने राष्ट्रीय लेवल पर राज्य और जिले का नाम रोशन किया ।रोशनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर विभिन्न विद्यालयों की स्टाॅफ सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया । रोशनी का सम्मान रैली के साथ पूरे गांव में झांकी निकाली गई। राजकीय उच्च विद्यालय रुपाणा गंजा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय रुपाणा बिश्नोईयान ने मैडम रोशनी जी को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया और आशा प्रकट की कि आने वाले समय में मैडम रोशनी के नेतृत्व में हमारे होनहार विद्यार्थी विभिन्न खेलो में अपना नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय के मुखिया विक्की प्रकाश न्योल व स्टाॅफ राजकुमार कस्वां शिशपाल आलड़िया हरपाल अशोक शास्त्री ओमप्रकाश मुख्याध्यापक देवीलाल सुरेश व सरपंच अनीता माैजूद थाी।