पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चैंपियनशिप में अध्यापिका रोशनी ने जीता कांस्य पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंड के गांव नहराणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कार्यरत पीटीआई अध्यापिका रोशनी कालिया ने बिहार के पटना में आयोजित ऑल इंडिया पाॅवर लिफ्टिंग सिविल सर्विस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता क्षेत्र का नाम रोशन किया। बुधवार को स्कूल में लौटने पर कांस्य पदक विजेता रोशनी कालिया का स्कूल स्टाॅफ, ग्रामीणों व बच्चों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में रोशनी कालिया को स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार, सरपंच सतपाल सहारण मौजूद थे। प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि ढाबी कलां निवासी स्कूल में कार्यरत पीटीआई अध्यापिका रोशनी कालिया ने 84 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए यह सफलता हासिल की। यह प्रतियोगिता बिहार के पटना में पाटलीपुत्र स्टेडियम में 4 से 8 मार्च को आयोजित की गई। रोशनी कालिया ने कहा कि उन्होंने कोच गोपाल कृष्ण के मार्ग दर्शन में पाॅवर लिफ्टिंग की शुरूआत की है। पटना में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 84 प्लस किलोग्राम भार वर्ग 232.5 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। यहां शंकर घोटड़, धर्मपाल, दिनेश कुमार, सोरभ टीना, रमेश गिरी, गजानंद, देवव्रत, रमनप्रीत, ममता, मनजीत, छोटूराम, घनश्याम, नरेंद्र, विनोद सहित कई लोगों ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...