- Hindi News
- National
- Kund News Haryana News Teachers Who Have Done Excellent Work In The Field Of Education Honored
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
कस्बा कुंड बस स्टैण्ड स्थित न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रविन्द्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर रचनात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। स्कूल निदेशक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सम्मानित किए गए प्राचार्या सरोज यादव, श्रीकांत यदुवंशी, पूजा यादव, ब्रह्मदत्त यादव, कुलदीप यादव व राहुल यादव को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, पूर्व पार्षद डॉ. अरविंद यादव, सरपंच श्योताज सिंह, यशु प्रधान, सरपंच मनोज शास्त्री, अश्वीन कुमार पार्षद, प्राचार्य रविन्द्र कुमार, रविन्द्र हाथी, पूर्व चेयरमैन जीतू व विक्रम पांडे आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
न्यू ऐरा स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते एसडीएम रविन्द्र यादव।