- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Teachers Will Surround The Education Minister
शिक्षामंत्री का घेराव करेंगे अध्यापक
फतेहाबाद | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सैकंडों पदाधिकारियों का मास डेपुटेशन रविवार 15 मार्च को हरियाणा के शिक्षा मंत्री से मिलने उनके निवास स्थान जगाधरी जाएगा। संगठन के जिला प्रधान सुरजीत, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष रघुनाथ मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान राशननाथ, सहसचिव देवीलाल, संगठन सचिव हरपाल टोहाना व प्रैस सचिव देशराज माचरा ने बताया कि शिक्षा मंत्री शिक्षा जगत के मुद्दों एवं अध्यापक, छात्रों की समस्याओं के प्रति अति संवेदनहीन बने हुए हैं।
राज्य अध्यक्ष सीएन भारती ने बताया कि विभाग के आला अधिकारी भी मुद्दों व समस्याओं पर यही संवेदनहीनता का रूख अपनाए हुए हैं। अध्यापकों को 80-90 प्रतिशत परिणाम के टारगेट दिए जा रहे हैं। प्रदेश में हालात ये हैं कि आज 40 हजार से अधिक अध्यापकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर भर्ती की कोई योजना नहीं दिख रही। प्राथमिक विद्यालयों में स्वीपर, पीयन, कम्प्यूटर ऑपरेटर के हजारों पद सृजित करने की भारी जरूरत हैं।