- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Teachers39 Budget Was Disturbed Due To Non Payment Of Salary Gurdeep
वेतन न मिलने से शिक्षकों का बजट बिगड़ा: गुरदीप
सिरसा| स्कूल लैक्चरार एसोसिएशन हरियाणा के राज्य मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह सैनी ने कहा है कि शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जिसके कारण शिक्षकों का पूरा बजट गड़बड़ा गया है।
सैनी ने कहा कि सिरसा जिले के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए निदेशालय को 9 से 12 तक का दस करोड़ वेतन व करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि डीए के लिए डिमांड के रूप में भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक निदेशालय की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। कई दफा वे निदेशालय से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन निदेशालय की ओर से बार-बार यही जवाब मिल रहा है कि फाइल अप्रूवल के लिए गई हुई है, बजट पास होते ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिलों से वेतन के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी जिले को वेतन की राशि जारी नहीं की गई है। मार्च माह वित्त वर्ष का अंतिम माह होता है और इस माह में टैक्स भरने के अलावा अन्य कई कार्य करने होते हैं।