- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Teachers39 Union Delegation To Meet Education Minister On 15th
15 को शिक्षा मंत्री से मिलेगा अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल
यमुनानगर | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों का मास डेपुटेशन रविवार 15 मार्च को प्रदेश के शिक्षा मंत्री से उनके जगाधरी स्थित निवास पर मिलने जाएगा। इस बारे में बयान जारी कर जिला प्रधान रकेश धनखड़ के साथ सचिव जगपाल सिंह, कोषाध्यक्ष यशपाल, प्रेस सचिव राम नरेश व उपप्रधान प्रीतम बालियान ने बताया कि जब से वर्तमान सरकार का गठन हुआ है तब से शिक्षा मंत्री शिक्षा जगत के मुद्दों, अध्यापक, छात्रों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बने हुए हैं। आरोप लगाया कि मुद्दों व समस्याओं को सकारात्मक तरीके से हल करना तो दूर वे अध्यापकों के संगठन से विधिवत बातचीत का भी समय नहीं दे रहे। जिला प्रधान धनखड़ ने बताया कि विभाग के आला अधिकारी भी मुद्दों व समस्याओं पर यही रुख अपनाए हुए हैं।