- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Teachers39 Union To Protest At Education Minister39s Residence On March 15 Sadhuram
15 मार्च को शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेगा अध्यापक संघ : साधुराम
{हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की हुई बैठक
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक अक्षर भवन कार्यालय में जिला प्रधान साधुराम की अध्यक्षता में हुई । बैठक का संचालन जिला सचिव संजीव सिंगला ने किया। जिला प्रधान साधु राम ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार आने वाले 15 मार्च को अध्यापक संघ शिक्षा मंत्री के आवास पर जगाधरी में राज्यस्तरीय प्रदर्शन करेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार लगातार सार्वजनिक उपक्रमों को गर्त में पहुंचाने का काम कर रही है। सभी बड़े विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। बिजली बोर्ड, रेलवे, रोडवेज, एयर इंडिया, बीएसएनल, भारत पेट्रोलियम, एलआईसी आदि अनेक बड़े-बड़े सरकारी उपक्रमों को ओने-पोने दामों पर बेचा जा रहा है। हरियाणा में भी सरकार लगातार ऐसे हालात पैदा कर रही है, जिससे सरकारी विभाग जनता के बीच अलोकप्रिय हो जाएं और उनकी हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती चली जाए। राज्य ऑडिटर वेदपाल रिढ़ाल ने कहा कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ चाहता है कि सरकार इस प्रकार की नीतियों को तुरंत वापस ले व स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर बंद करने की नीति को स्थाई तौर पर बंद करे। राज्य कमेटी सदस्य महावीर पोपड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ जो राष्ट्रीय स्तर का संगठन है के आह्वान पर 19 मार्च को दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्रों को बचाने के लिए जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि कार्यालय यदि इन एपीएआर को जल्द पूरा नहीं करवाता तो शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की होगी।
इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता सतेंद्र कुमार, भूप सिंह वर्मा, महेंद्र गौतम, वेदपाल रिढ़ाल, परमात्मा प्रसाद, मामराज जांगड़ा, महावीर पोपड़ा, सत्येंद्र कुमार, रोहतास आसन, सतीश कुमार, रणधीर सिंह, रोहतास सरोहा, रामनिवास मौजूद रहे।
जींद. बैठक में विचार-विमर्श करते अध्यापक संघ के सदस्य।